जम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़

आतंकवाद विकास में सबसे बड़ी बाधा, समाज को शांति के लिए एकजुट होना होगा: एलजी मनोज सिन्हा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

जम्मू, 14 नवंबर 2025 —

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद प्रदेश में शांति, प्रगति और समृद्धि का सबसे बड़ा अवरोधक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को एकजुट होकर आतंकवादी विचारधाराओं का मुकाबला करना होगा और स्थायी सुरक्षा एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

एलजी सिन्हा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद के सफाए के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, लेकिन लंबे समय तक शांति बनाए रखने के लिए जनता की जागरूकता और भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने कहा,

“विकास और आतंक एक साथ नहीं चल सकते। हर नागरिक का दायित्व है कि वह उन लोगों को पहचानें और अस्वीकार करें जो हिंसा को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने की कोशिश करते हैं।”

एलजी सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली में हुए धमाके में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने वर्षों तक आतंकवाद का दर्द झेला है और अब प्रदेश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जिसमें शांति और विकास सर्वोपरि है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button