उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 नवम्बर 2025।
मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय फॉर्म स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज राजकीय रेशम फॉर्म कजरीकुंड, विकासखंड कप्तानगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के माननीय उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन अवसर पर श्री शुक्ल ने लाभार्थी किसानों को प्रशिक्षण किट वितरित की और उन्हें रेशम पालन योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रेशम उद्योग ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम है, जिससे किसान अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने शहतूत का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप यादव, हामिद सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


