अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस की कार्रवाई: नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.01 ग्राम हेरोइन जैसी पदार्थ बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 10 नवम्बर 2025:
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, बीपीपी मनकोट की पुलिस टीम ने बीडीओ कार्यालय मनकोट के पास नियमित नाका जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले पॉलीथिन में करीब 2.01 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान समीर खान पुत्र मोहम्मद राशिद खान निवासी डबराज सगरा, तहसील मनकोट के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना मेंढर में मामला FIR नंबर 216/2025, धारा 8/21/22 NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुंछ पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी और नशे के दुष्प्रभावों को खत्म करने के लिए उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस लगातार ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Subscribe to my channel


