खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाबा भर्तृहरि के भंडारे से विधिवत कार्यक्रम का हुआ समापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा श्री राजर्षि अभय समाज अलवर द्वारा इस वर्ष के श्री रामलीला एवं नाटक महाराज भर्तृहरि प्रदर्शन के उपरांत आज अभय समाज के पदाधिकारी कलाकारों एवं स्वयंसेवकों द्वारा बाबा भर्तृहरि के स्थान पर जाकर विधिवत हवन आदि करके भंडारे का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा के उचित मार्गदर्शन एवं महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में कलाकारों के कुशल अभिनय द्वारा इस वर्ष का कार्यक्रम बाबा भर्तृहरि के भंडारे के साथ संपन्न हुआ, सभी पदाधिकारी कलाकार सदस्य बाल कलाकार एवं स्वयंसेवकों ने बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक बाबा भर्तृहरि के स्थान पर आकर हवन आदि करके भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज ऋषि अभय समाज के प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने यह जानकारी दी।

Subscribe to my channel


