उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दुधवा टाइगर रिज़र्व से खुशखबरी – ‘रिद्धि’ गैंडे ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

 

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 06 नवम्बर 2025।

दुधवा टाइगर रिज़र्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां राइनो प्रजनन कार्यक्रम की प्रमुख मादा गैंडा ‘रिद्धि’ ने प्राकृतिक वातावरण में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और रिज़र्व के सुरक्षित क्षेत्र में उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

यह जन्म दुधवा के वन्यजीव संरक्षण अभियान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

रिद्धि दुधवा में चल रहे गैंडा संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही है। उसका यह प्राकृतिक प्रसव इस बात का प्रमाण है कि यहां का वातावरण वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और अनुकूल बन चुका है।

वन अधिकारियों ने बताया कि इस नए शिशु के आने से दुधवा टाइगर रिज़र्व में गैंडों की संख्या में और वृद्धि होगी तथा यह प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक नई सफलता की कहानी जोड़ेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button