उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नम आखों से दिया देशबंधु नन्दानाथ को अंतिम विदाई

कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने किया नमन्

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। यशोदानन्द श्रीवास्तव उर्फ देशबंधु नन्दानाथ का लगभग 76 वर्ष की आयु में मंगलवार को हृदयगति रूक जाने से मंगलवार 5 अक्टूबर की शाम को निधन हो गया। हिन्दुत्व की अलख जगाने के साथ ही अस्पताल चौराहे के निकट मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराने वाले नन्दाबाबा के निधन से शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल चौराहे के निकट स्थित मंदिर पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नन्दाबाबा का अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नन्दाबाबा को नम आखों से अंतिम विदाई दिया।

नन्दाबाबा की शव यात्रा का स्थान-स्थान पर लोगों ने नमन किया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद ने हिन्दू हितों के लिये निरन्तर संघर्ष करने वाले एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डा जीतेन्द्र नाथ श्रीवास्तव , प्रिन्स श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,पवन वर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button