LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में अपराधियों को सजा

 

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 01 नवम्बर 2025:

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय से दो अलग-अलग मामलों में दोषसिद्धि कराते हुए सजा दिलाई गई है।

पहला मामला – हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास

वर्ष 2022 में थाना निघासन क्षेत्र में वादिनी की मां की हत्या और पिता व भाई को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में न्यायालय ने पाँच आरोपियों —

1. सोहन गिरी पुत्र श्याम गिरी,

2. सुरेन्द्र गिरी पुत्र सोहन गिरी,

3. रेनु उर्फ गीता पत्नी महेन्द्र गिरी,

4. खुशबू पत्नी सुरेन्द्र गिरी,

5. फूलकुमारी पत्नी धीरेन्द्र गिरी,

सभी निवासी ग्राम झऊआपुरवा, मजरा खमरिया, थाना निघासन —

को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा ₹36,500 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

इस मामले में लोक अभियोजक श्री रमेश चन्द्र मिश्रा एवं न्याय पैरोकार का० अभिषेक मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

दूसरा मामला – चोरी के आरोपी को सजा

वर्ष 2004 में थाना गोला क्षेत्र में विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद कश्यप निवासी रामपुर घुननी थाना नीमगांव द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मुकदमे में माननीय ACJM-01 न्यायालय, खीरी ने आरोपी विनोद कुमार को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास एवं ₹1200 के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस प्रकरण में लोक अभियोजक श्री अखिलेश प्रकाश व न्याय पैरोकार का० अरुण पासवान का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

खीरी पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी जारी रहेगी, जिससे अपराधियों को न्यायालय से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button