थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण
03 नफर अभियुक्तों को 03 अदद चोरी के ई-रिक्शा, 01 ई-रिक्शा ( चोरी का सामान लाने व बेचने में प्रयुक्त), 16 ई-रिक्शा की बैट्री, 08 ई-रिक्शा के टायर मय रिम हैण्डल व ई-रिक्शा का अन्य सामान बरामद कर गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 07.04.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री नेपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.04.2023 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 119/23 व मु0अ0सं0 120/23 धारा 379/411/34 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित 03 नफर अभियुक्तों पवन राठौर, रामजी व अंकित गुप्ता को छोहा पुलिया के पास बाबा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना पसगवाँ पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों के साथ ही थाना मैगलगंज व थाना हैदराबाद पर चोरी के पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित ई-रिक्शा व ई-रिक्शा के अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान लाने व बेचने के लिए प्रयुक्त 01 अदद ई-रिक्शा, 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 03 अदद घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है।

उपरोक्त गिरफ्तार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा ई-रिक्शा को चुराने के पश्चात ई-रिक्शा, बैट्री व ई-रिक्शा के अन्य पार्टस को काट-काट कर पार्टस बेचने के लिए चलते फिरते कबाड़ियों को चुना जाता था। साथ ही अभियुक्तों द्वारा सीमावर्ती जनपद से ई-रिक्शा को चोरी करने के पश्चात ई-रिक्शा की बैट्री को चोरी कर लिया जाता था और ई-रिक्शा को छोड़ दिया जाता था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-पवन राठौर पुत्र शिवप्रेम नि0 ग्राम बरखेरिया जाट थाना पसगवाँ जनपद खीरी
2-रामजी पुत्र श्रीकृष्ण नि0 ग्राम बरखेरिया जाट थाना पसगवाँ जनपद खीरी
3-अंकित गुप्ता पुत्र प्रतिपाल नि0 ग्राम बरखेरिया जाट थाना पसगवाँ जनपद खीरी
*बरामदगी-*
03 अदद चोरी के ई-रिक्शा
16 अदद ई-रिक्शा की बैट्री
08 अदद ई-रिक्शा के टायर मय रिम हैण्डल
02 अदद ई-रिक्शा के चार्जर
01 अदद ई-रिक्शा का क्राउन मझिया
02 अदद ई-रिक्शा की कमानी
02 अदद ई-रिक्शा के अगले सॉकर
01 अदद ई-रिक्शा का कन्ट्रोलर
घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल
घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त 01 अदद ई-रिक्शा (अभियुक्तों द्वारा चोरी का सामान लाने व बेचने में प्रयुक्त किया जाता था)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 नवीन कुमार द्विवेदी
2-उ0नि0 सुनील बाबू अवस्थी
3-हे0का0 उमाशंकर सिंह
4-का0 गुलफाम अली
5-का0 कपिल कुमार
6-का0 अंकित हुड्डा
7-का0 सतेन्द्र कुमार
8-का0 ब्रह्मलाल
Subscribe to my channel


