जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, दृष्टिकोण और प्रेरणा” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

नेशन पब्लिक स्कूल मंडी में हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

पूंछ, 30 अक्टूबर 2025:

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नेशन पब्लिक स्कूल मंडी में “सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, दृष्टिकोण और प्रेरणा” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत की एकता एवं अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर थाना मंडी के प्रभारी एसएचओ पीएसआई श्याम लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार पटेल के जीवन, उनकी विचारधारा एवं देश निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलकर देश की एकता और प्रगति में योगदान दें।

जिला पुलिस पूंछ द्वारा समुदाय के साथ निरंतर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशभक्ति के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button