भिवाड़ी में करीब 4 माह में 4 पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी में करीब 4 माह में 4 पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, ये सभी वो जांबाज सिपाही थे जो अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए मौत की बलि चढ़ गए, 13 मार्च को भिवाड़ी ट्रेफिक डिपार्टमेंट में तैनात सिपाही मनोज यादव नीमराना जयपुर दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए अपनी ड्यूटी कर रहा था, लेकिन तेज रफ्तार कार ने मनोज यादव को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद मनोज यादव का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उसकी मौत की खबर ने पूरे पुलिस महकमे को गमगीन कर दिया, वही इससे पूर्व फरवरी माह में सचिन पायलट के काफिले को पार करवाते समय भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर एक बस ने सिपाही जयसिंह मीणा को टक्कर मार दी थी, जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वही नीमराना में ही तेज रफ्तार गाड़ियों की चेकिंग के दौरान सुरेश चंद मेघवाल को भी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जिससे सिपाही सुरेश चंद मेघवाल भी तेज वाहन की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गया। लेकिन तेज रफ्तार का कहर भिवाड़ी ट्रेफिक पर कहा रुकने वाला था, जयपुर दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने सिपाही यशपाल शर्मा को टक्कर मार दी थी जिससे यशपाल शर्मा भी सड़क दुर्घटना में तेज वाहन की बलि चढ़ गया था। करीब 4 माह में 4 पुलिस के जांबाज सिपाही सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हो चुके है।

Subscribe to my channel


