LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना भीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞मोबाइल: 7376326175

जनपद खीरी, 20 अक्टूबर 2025

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद खीरी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना भीरा पुलिस ने एंटी-रोमियो चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक भीरा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी मय टीम द्वारा आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को चेकिंग के दौरान शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

➡️ नाम: अंकित पुत्र शियाराम

➡️ निवासी: ग्राम खैरीगढ़, थाना सिंगाही, जनपद खीरी

➡️ धाराएं: धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. उ०नि० श्री रमेश सिंह सेंगर, थाना भीरा, जनपद खीरी

2. का० हरेंद्र सिंह, थाना भीरा, जनपद खीरी

थाना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

 मिशन शक्ति अभियान के तहत खीरी पुलिस द्वारा की जा रही ये कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button