रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय, मोबाइल: 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 18 अक्टूबर 2025:
लखीमपुर खीरी के सदर तहसील सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विकलांग विनय कुमार को निःशुल्क दोना-पत्तल बनाने की मशीन प्रदान की गई।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी विकलांग व्यक्तियों के लिए सरकार की योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
विकलांग विनय कुमार ने मशीन प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह मशीन उनके व्यवसाय और आजीविका में सहायक साबित होगी।
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा यह पहल विकलांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन में मदद करने के लिए की गई है।