उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में सम्पन्न हुआ यू.पी. ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) —
मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार जनपद बस्ती में यू.पी. ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले का सफल आयोजन 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक उद्योग विभाग परिसर में किया गया।
इस स्वदेशी मेले का शुभारम्भ 9 अक्टूबर को मा. कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, खादी ग्रामोद्योग, रेशम एवं हथकरघा विभाग) द्वारा किया गया।
मेले के समापन समारोह का आयोजन मेला संयोजक ब्रम्हदेव यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कुदरहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने सभी विभागों, जिला प्रशासन और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेले में विभिन्न प्रकार के स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों जैसे — कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, कंबल, दरी-चादरें, मिट्टी के बर्तन, टेडी बियर, औषधीय उत्पाद आदि के स्टॉल लगाए गए थे।
स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मेले का भ्रमण किया और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। मेला संयोजक ब्रम्हदेव यादव ने मेले की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों, उद्यमियों और नागरिकों का धन्यवाद किया।

Subscribe to my channel


