रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर: 7376326175
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बोले — “महापुरुषों की हर पीड़ा भी एक संदेश होती है”
वृंदावन।
मंगलवार को वृंदावन में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से स्नेहपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर शास्त्री जी ने महाराज जी को “सनातन एकता पदयात्रा” में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।
वार्ता के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने मुस्कराते हुए कहा कि वे इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। इस पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अत्यंत आदर और श्रद्धा से उत्तर देते हुए कहा —
“आप कहीं बीमार नहीं हैं, यह सब आपकी लीला है। महापुरुषों की हर पीड़ा भी एक संदेश होती है।”
यह सुनते ही संत प्रेमानंद महाराज प्रसन्न होकर मुस्कराए और बोले —
“आप सनातन का सच्चा प्रकाश फैला रहे हैं।”
दोनों संतों की यह भेंटवार्ता आध्यात्मिकता, प्रेम और सनातन एकता के संदेश से परिपूर्ण रही।