LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के साथ 01 नफर अभियुक्त रवीस पुत्र माखनलाल को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 13.10.2025
*थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के साथ 01 नफर अभियुक्त रवीस पुत्र माखनलाल को गिरफ्तार किया गया।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 13.10.2025 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त 1.रवीस पुत्र माखनलाल निवासी ग्राम मगदापुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को अवैध पटाखों (एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में करीब 2000 अदद तिकोना अवैध देशी पटाखे) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 693/2025 धारा 5/9(B) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.रवीस पुत्र माखनलाल निवासी ग्राम मगदापुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण*
एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में करीब 2000 अदद तिकोना अवैध देशी पटाखे
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.उ0नि0 विश्वनाथ मिश्र थाना मोहम्मदी खीरी
2.का0 बृजेश कुमार थाना मोहम्मदी खीरी
3.का0 अनूप कुमार थाना मोहम्मदी खीरी

Subscribe to my channel


