LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 12 अक्टूबर 2025

पुलिस थाना नयाशहर की टीम ने लूट की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सौरभ तिवारी (RPS) के निर्देशन तथा वृताधिकारी नगर श्री श्रवणदास संत (RPS) और थानाधिकारी सुश्री कविता पुनिया (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में की गई।

लूट की वारदात

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:42 बजे कोठारी अस्पताल के पास सोयाबीन तेल एजेंसी के कर्मचारी हर्ष विजय (उम्र 23 वर्ष) से 2,81,347 रुपये लूट लिए गए थे। हर्ष विजय अपनी स्कूटी से कलेक्शन का पैसा लेकर लौट रहे थे, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला किया। उन्होंने आंखों में मिर्च डालकर और मारपीट करते हुए बैग से नगद राशि लूट ली।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना कोटगेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर मुकदमा नंबर 247/2025 धारा 309(4) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। गहन जांच के बाद तीन युवकों को हिरासत में लिया गया जिन्होंने पूछताछ में लूट की वारदात करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. साजिद मुगल पुत्र मुश्ताक मुगल (उम्र 21 वर्ष), निवासी रामपुरा बस्ती, गली नंबर 02, नई मस्जिद के पास, थाना मुक्ताप्रसाद नगर।

2. मोहम्मद अल्ताफ पुत्र मोहम्मद असलम (उम्र 22 वर्ष), निवासी रामपुरा बस्ती, गली नंबर 03, थाना मुक्ताप्रसाद नगर।

3. समीर पुत्र जाकिर हुसैन (उम्र 18 वर्ष), निवासी रोशनी घर चौराहा, यूनिक स्कूल के पास, थाना सदर।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और लूट की गई राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम

सुश्री कविता पुनिया, थानाधिकारी नयाशहर

श्री राकेश गोदारा, उपनिरीक्षक

श्री हंसराज, हेड कांस्टेबल

श्री नरेश कुमार, श्री पुरुषोत्तम, श्री कपिल, श्री अशोक, श्री भवानी सिंह — कांस्टेबल

पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर, कोटगेट व कोतवाली की सहयोगी टीमें

वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमंत शर्मा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि बीकानेर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button