बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
सन्दभ: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टुबर मानसिक स्वास्थ्य पर चिन्तन जरूरी: सिद्धार्थ दीप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा 10 अक्टुबर 2025। मानसिक स्वास्थ्य एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है जो चिन्ता का विषय है इसके समाधान हेतु हम सबको आगे आना होगा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही मानसिक दिव्यांगों के पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्विती पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मुद्वे पर सभी को चिन्तन करने की जरूरत है। उक्त सम्बोधन स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा ) बालोतरा द्वारा आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने व्यक्त किए।विशेष अतिथि के रूप ओमप्रकाश बांठिया (अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर इन्टरनेशनल ) ने कहा कि बालोतरा एक बडा शहर है जिसे देखते हुए पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं का होना जरूरी है ताकि मानसिक दिव्यांगों प्रमाणीकरण का कार्य तेजी से हो और मानसिक दिव्यंाग सुविधाआंे और सेवाओं से जुड़ सके।
कार्यक्रम से पहले जिला कलेक्टर कार्यालय से जागरूकता रेली का आयोजन किया गया जिसे जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव सिद्धार्थदीप अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक महेन्द्रसिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मानसिक दिव्यांगों हेतु कई योजनाएं संचालित है लेकिन जागरूकता के अभाव और अभिभावकों की उदासीनता के चलते मानसिक दिव्यांग को पुरा लाभ नही मिल पाता, अतः हमें उन परिवारों को सम्बल प्रदान करने हेतु प्रयास करना चाहिये जिनके परिवार में मानसिक दिव्यांग सदस्य है।
कार्यक्रम में आये विधिक सेवा प्राधिकरण के भूवनेश प्रजापत ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के कमजोर तबके को विधिक सेवाए प्रदान करने के साथ ही जागरूकता हेतु समय समय पर शिविरों का आयोजन किये जा रहै।
सवेरा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण ने बताया कि संस्था विगत 6 वषों से बालोतरा में मानसिक दिव्यांग बच्चों हेतु स्नेह मनोविकास विद्यालय का संचालन करती आ रही है जिसमें 45 मानसिक दिव्यांग बालक बालिकाओं को शिक्षा के साथ उन्हे दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम करने हेतु विभिन्न गतिविधियो द्वारा बच्चों को दक्ष किय जा रहा है ताकि आगे चलकर ये बच्चे अपना दैनिक कार्य स्वयं कर सके व कुछ हद तक आत्मनिर्भर बन सके।
सवेरा संस्थान के सत्यनारायण ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता हेतु शहर की 17 स्कुलो में पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें 6 प्रतिभागी बालक बालिकाओं और तीन विद्यालयों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गए।
कार्यक्रम में ज्ञान दिशा विद्यालय से श्रीमती श्वेता पटवारी, श्रीमती सुशीबाला राजकीय विद्यालय जसोल, जेतमाल सिंह राजकीय विद्यालय जसोल, शेखर चौधरी मदर इण्डिया विद्यालय बालोतरा एवं सवेरा संस्था के सुनील कुमार तेजाराम एवं विधालय के छात्रों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


