उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्व

प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा मौका — विदेश में नौकरी दिलाएगा ‘रोजगार महाकुंभ 2025’

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 अक्टूबर 2025 (सू.वि.)।

प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से “रोजगार महाकुंभ 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय मेले का आयोजन 14 और 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान की नामी कंपनियाँ भाग लेंगी, जहाँ चयनित युवाओं को विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कुल 10,655 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें

कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर रिगिंग, मोबाइल पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹24,000 से ₹1,20,769 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक कुशल एवं अकुशल वर्ग के अभ्यर्थी, जिनके पास वैध पासपोर्ट है, वे रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर Job Seeker के रूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपने हुनर व योग्यता के अनुसार रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दोनों तिथियों में से किसी भी दिन अपनी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट व फोटो आदि के साथ रोजगार महाकुंभ में शामिल होकर विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

📌 स्थान: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर

📅 तिथि: 14 एवं 15 अक्टूबर 2025

🌍 देश: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button