उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा स्वदेशी मेला, दीपावली पर लोगों को मिलेगा देशी उत्पादों का आकर्षक बाजार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 08 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) —

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो–2025 स्वदेशी मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बस्ती में भी यह मेला 09 से 18 अक्टूबर 2025 तक जिला उद्योग केंद्र परिसर (कोतवाली के सामने) में आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र बस्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर प्रदान करना है, ताकि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के अवसर पर जनता स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर सके।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मेले में कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, कंबल, दरी, चादर आदि स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसके अलावा दीपावली और धनतेरस के दृष्टिगत उपयोग में आने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से अपने-अपने स्टॉल की सूची एवं विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया है कि मेले में दुकानों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन पार्क और प्रत्येक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग और सांस्कृतिक विभाग से समन्वय किया जाएगा।

यह स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ जनपदवासियों के लिए उत्सव जैसा माहौल तैयार करेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button