देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह का दूसरा दिवस ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 2 अक्टूबर 2025।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के आह्वान पर अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति जसोल द्वारा अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह का दूसरा दिवस “अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम पुराना ओसवाल भवन, मेन बाजार जसोल में साध्वी श्री रतिप्रभा जी एवं ठाणा (4) के सान्निध्य में प्रातः 9:15 बजे मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत समिति के संगठन मंत्री श्री डूंगरचंद बगरेचा द्वारा गीतिका “संयममय जीवन हो…” के संगान से हुई, जिसका सभी ने “ॐ अर्हम” ध्वनि से अनुमोदन किया। तत्पश्चात तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री भूपत राज कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया और उपस्थित जनसमुदाय से इसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

सहवृति साध्वी श्री कलाप्रभा जी ने अपने संबोधन में जीवन में अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। अणुव्रत समिति जसोल के उपाध्यक्ष युवा श्री प्रवीण भंसाली ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपने पिता गांधीवादी श्री भंवर भंसाली के जीवन में गांधी विचारधारा के महत्व को भी साझा किया।

साध्वी श्री रतिप्रभा जी ने गीतिका के माध्यम से संदेश दिया कि –

“अहिंसा के स्वर को घर-घर तक पहुंचाएंगे, हिंसा के इस दौर में शांति पथ अपनाएंगे… हिंसा का प्रतिफल हिंसा नहीं, बल्कि उसका उत्तर अहिंसा है।”

उन्होंने महात्मा गांधी को अहिंसा का पुजारी और लालबहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान “अहिंसक चेतना का जागरण करेंगे, नैतिक मूल्यों का विकास करेंगे, घर-घर गूंजे यह नारा – व्यसनमुक्त हो जसोल हमारा” जैसे प्रेरक नारे लगाए गए।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री भूपत राज कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष श्री उसबराज तातेड़, श्री ईश्वरचंद भंसाली, श्री गौतमचंद सालेचा, श्री रमेशचंद वोहरा, श्री कालूराम संखलेचा, श्री गौतमचंद जीरावला, श्री भिकामचंद छाजेड़, डूंगरचंद बगरेचा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत मंत्री श्री सफरू खान ने किया। अंत में साध्वी श्री रतिप्रभा जी ने मंगल पाठ सुनाया तथा घोषणा की कि कल “सद्भावना दिवस” का आयोजन इसी स्थल पर प्रातः 9:15 बजे होगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button