
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत प्रस्तुत कर संयममय जीवन की प्रेरणा दी।
अणुव्रत समिति के संरक्षक ओम प्रकाश बांठिया ने अणुव्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नैतिकता, प्रमाणिकता, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण शुद्धि और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अणुव्रत के छोटे-छोटे संकल्प ग्रहण करवाए।
समिति के उपाध्यक्ष कमलजी कुहार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के बाद आचार्य तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य समाज में समता, सद्भावना और नैतिकता जैसे गुणों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में अणुव्रत के नियमों को अपनाए, तो उसका जीवन पवित्र और प्रेरणादायी बन सकता है।
इस अवसर पर ममता गोलेछा ने विद्यार्थियों को जीवन विज्ञान की शिक्षा दी और समझाया कि यह जीवन जीने की वास्तविक कला है। उन्होंने नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पुखराज जी, जसराज जी जैन, मधु जैन और दौलत जी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। समिति की ओर से विद्यालय परिवार को अणुव्रत आचार संहिता और जीवन विज्ञान के फोल्डर भेंट किए गए। विद्यालय परिवार की ओर से जसराज जी जैन ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, उपाध्यक्ष कमला देवी ओस्तवाल, मंत्री पवन जी मंडोत, सह मंत्री देवी देवी छाजेड़, पवन जी बालड, समतादेवी भंसाली सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संचालन दौलत जी ने किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में नैतिक मूल्यों और संयम की प्रेरणा का संचार करने वाला रहा।

Subscribe to my channel


