खीरी, 29 सितम्बर 2025 – जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने आज एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, थाना फरधान की मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय कैमहरा और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसी अभियान के दौरान आज दिनांक 29.09.2025 को ग्राम रूकुन्दीपुर थाना फरधान दुर्गा पंडाल के पास शराब के नशे में अश्लील हरकतें करने वाले अनिल दत्त, पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी ग्राम रूकुन्दीपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ थाना फरधान में मामला संख्या 382/2025, धारा 296 BNS के तहत पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल सदस्य:
1. म0उ0नि0 स्वाति देवी
2. म0हे0का0 सरोज कुमारी
3. म0का0 संगीता देवी
4. म0पीआरडी सज्जावती
मिशन शक्ति 5.0 अभियान की लगातार कार्रवाई से जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।