जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार
मुख्यमंत्री को राजस्थानी फ़िल्म “म्हारो श्याम” के प्रीमियर का न्यौता

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल जी से आज सुबह उनके निवास पर रियाज़ फ़ारूकी ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही राजस्थानी फ़िल्म “म्हारो श्याम” के भव्य प्रीमियर शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह प्रीमियर शो जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा हॉल में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। रियाज़ फ़ारूकी ने मुख्यमंत्री को फ़िल्म से जुड़ी विशेष जानकारियाँ दीं और कहा कि यह फ़िल्म राजस्थानी संस्कृति व परंपराओं को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी फ़िल्में क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Subscribe to my channel


