जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफ़स्टाइल एग्ज़िबिशन – दिवाली एडिशन का 28 सितंबर को आखिरी दिन ।

जयपुर से डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर के फ़ोर्ट रेस्टोरेंट, दुर्गापुरा में आज बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफ़स्टाइल एग्ज़िबिशन – दिवाली एडिशन का रंगारंग शुभारंभ हुआ। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री मालिनी कपूर ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर एग्ज़िबिशन का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर सुरिति चुघ, फाउंडर प्रीति गोयल और उनकी पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।
देशभर से आए प्रदर्शक इस एग्ज़िबिशन में अपने क्रिएटिव और ट्रेंडी कलेक्शन्स लेकर पहुँचे हैं। यहाँ आगंतुकों के लिए डिज़ाइनर ज्वेलरी, आकर्षक कपड़े (क्लोदिंग), हैंडमेड आर्टिकल्स, हेयर एक्सेसरीज़, डेकोर आइटम्स, बेडशीट्स और कई अन्य फैशनेबल एवं लाइफ़स्टाइल प्रोडक्ट्स की शानदार रेंज उपलब्ध है।
यह दो दिवसीय एग्ज़िबिशन 28 सितम्बर तक चलेगा। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आगंतुकों की भारी संख्या देखने को मिल रही है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस एग्ज़िबिशन में अवश्य पधारें, दिवाली शॉपिंग का आनंद लें और नए व क्रिएटिव कलेक्शन्स का लाभ उठाएँ।

Subscribe to my channel


