जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

निर्मल मन फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस

सेवा कार्य के एक वर्ष पूर्ण, संगीतमय सुंदरकांड एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

जयबीर सिंह रिपोर्ट (जयपुर)

जयपुर।

निर्मल मन फाउंडेशन द्वारा सेवा कार्य के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं पौध वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कैलाश ओझा और उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष कैलाश ओझा ने कहा कि संस्था सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय सहायता जैसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्मल मन फाउंडेशन सबको साथ लेकर चलने का प्रण पूरी निष्ठा से निभा रहा है।

उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा सेवा करना ही परम लक्ष्य है — चाहे वह गौसेवा हो, पक्षियों की सेवा हो या किसी के दुख-सुख में साथ देना।”

संस्था के महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा एवं अभिनव राजपूत ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संरक्षण दीनानाथ झा, सचिव कविता झा, कोषाध्यक्ष रोशन झा, महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा एवं अभिनव राजपूत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सलाहकार गोवर्धन अग्रवाल एवं पर्यावरण संरक्षण मोर्चा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र भूटानी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 100 पौधों का वितरण किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button