रामनगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा का किया श्रवण
Former MLA Rajkumar Thukral reached and listened to the story on the fourth day of the public musical Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya organized at Shri Durga Temple in Ramnagar.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर। महाकाल सेवा समिति की ओर से किच्छा रोड रामनगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और आयोजन को सामाजिक व आध्यात्मिक चेतना का उत्तम माध्यम बताया।

उन्होंने व्यास गद्दी पर विराजमान वृंदावन से पधाारी देवी सिया दासी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक देवी सिया दासी ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके बाल्यकाल की लीलाओं और गीता उपदेश के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और कर्म की महत्ता समझाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आत्मिक शुद्धि का जीवंत उदाहरण है। आज जब समाज में भागदौड़ और तनाव का माहौल है, ऐसे आयोजनों के माध्यम से शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें यह सिऽाता है कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है। गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना महाभारत काल में था। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। इस अवसर पर पंकज पाण्डेय, रामकुमार, जितेंद्र तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, मयंक तिवारी, रामु चतुर्बेदी, धुरु देव, अनिल यादव, रामबिलास, सुभेन्दु परासर, सतपाल, राजेश मिश्रा, ब्रामदेव तिवारी, किरन तिवारी, ममता पाण्डेय, संगीता, रेनू परासर, संदीप कुशवाहा, राकेश सिंह, शंभू नाथ, प्रताप सिंह, आभा सिंह मौजूद थे।
Subscribe to my channel


