देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
टैक्स ऑडिट की समय सीमा बढ़ाने पर सीए बांठिया ने जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार द्वारा टैक्स ऑडिट की समय सीमा बढ़ाने पर वित्त मंत्री, वित्त मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का आभार व्यक्त किया है।
बांठिया ने बताया कि टैक्स ऑडिट को लेकर देशभर में न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बल्कि व्यापारी वर्ग भी अत्यधिक चिंतित था। इस संदर्भ में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन नई दिल्ली, विभिन्न टैक्स बार एसोसिएशन्स, राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन, मरुधरा टैक्स बार एसोसिएशन जोधपुर, बालोतरा सीए चैप्टर सहित कई संगठनों ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। यहां तक कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा उच्च न्यायालय में रिट याचिकाएं भी दायर की गईं, जिसके बाद कोर्ट ने भी समय सीमा बढ़ाने के निर्देश दिए।
भारत सरकार ने सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टैक्स ऑडिट एवं अन्य ऑडिट की समय सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए बालोतरा सीए चैप्टर के अध्यक्ष एवं संयोजक नीरज गोयल, पूर्व संयोजक जुगराज वडेरा, पवन गर्ग, उमेश बंजारी, अशोक बंसल, रमेश टावरी, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र मंत्री, विजय वडेरा सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने इसे राहतपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।
साथ ही सीए ओम प्रकाश बांठिया ने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 12ए एवं 80जी के अंतर्गत ट्रस्ट व संस्थाओं के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 ही निर्धारित है, इसलिए ट्रस्ट संचालक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Subscribe to my channel


