अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 18 सितम्बर 2025।

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना सुरनकोट की पुलिस ने पोथा क्षेत्र में नाका चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाकिर हुसैन पुत्र लाल हुसैन निवासी धुंडक, तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 180 एमएल की 34 बोतलें तथा 375 एमएल की 10 बोतलें जम्मू-कश्मीर देशी व्हिस्की की बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के कब्जे और परिवहन के लिए कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर पूरी खेप को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

मामले में पुलिस थाना सुरनकोट में जम्मू-कश्मीर आबकारी अधिनियम 1958 की धारा 48(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button