देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार
19 से 21 सितम्बर तक आयोजित होगा 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
भिवाड़ी एक बार फिर देशभर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 19 से 21 सितम्बर तक अरावली विहार RHB एग्जीबिशन ग्राउंड में 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा, बल्कि भिवाड़ी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।
शुभारंभ समारोह (19 सितम्बर)
फेयर का भव्य शुभारंभ 19 सितम्बर को सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं, राजस्थान सरकार के मंत्री प्रकाशचंद और देवी सिंह शेखावत विशेष सानिध्य देंगे। इस मंच से उद्योग जगत के लिए नई योजनाओं और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
भिवाड़ी गौरव सम्मान समारोह (20 सितम्बर)
20 सितम्बर को दोपहर 3 बजे भिवाड़ी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि के.के. विश्नोई और जसवंत यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज और उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
📌 समापन समारोह (21 सितम्बर)
21 सितम्बर को शाम 3:30 बजे समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि और सुखवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस अवसर के साथ ही भिवाड़ी के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हर दिन फेयर में वेंडर डेवलपमेंट और तकनीकी विषयों पर सेमिनार भी होंगे, जिसमें सरकारी विभागों और विशेषज्ञों से उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
निश्चित रूप से यह तीन दिवसीय औद्योगिक महोत्सव भिवाड़ी को नई औद्योगिक पहचान देगा और आने वाले समय में यहां के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Subscribe to my channel


