अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
पुंछ पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की अवैध खनन पर कसा शिकंजा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 14 सितम्बर 2025।
जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, जो अवैध रूप से खनिज सामग्री ले जा रही थीं।
यह कार्रवाई थाना पुंछ पुलिस द्वारा की गई, जिसके दौरान दोनों वाहन खनन सामग्री के साथ पकड़े गए।
जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचाता है और इस पर सख्ती से रोक लगाना आवश्यक है। इस मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पुंछ पुलिस द्वारा अवैध खनन और खनिजों की अवैध ढुलाई पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और हाल के दिनों में कई ऐसे वाहन ज़ब्त किए जा चुके हैं।
Subscribe to my channel


