बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार
२ अक्टूबर को रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म म्हारो श्याम

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आगामी २ अक्टूबर को राजस्थानी फिल्म म्हारो श्याम सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर जयपुर के लगभग बीस से पच्चीस संगठन, जिनमें व्यापारिक संगठन, छात्र संगठन, राजनीतिक संगठन और विभिन्न जातीय एवं सामाजिक संगठन शामिल हैं, ने कलाकारों को सम्मान देने और बड़े पैमाने पर सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं का कहना है कि इन संगठनों के समर्थन से न केवल राजस्थानी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी बल्कि सरकार का भी ध्यान इस ओर जाएगा। यह सहयोग आगे चलकर राजस्थानी सिनेमा के प्रचार-प्रसार और उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।
फिल्म टीम ने सभी राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वे म्हारो श्याम को देखकर राजस्थानी सिनेमा की आन, बान और शान को पुनर्स्थापित करने में सहयोग करें।
टीम का कहना है कि अब तक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से सहयोग लेने की ओर ध्यान नहीं दिया गया था, लेकिन जब पहल की गई तो सभी ने आगे बढ़कर समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
ज्ञात रहे कि करणी सेना सहित कई संगठन भी राजस्थानी सिनेमा के उत्थान के लिए आगे आ रहे हैं। फिल्म म्हारो श्याम के जरिए एक बार फिर राजस्थानी सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Subscribe to my channel


