बस्ती, 06 सितम्बर 2025 (सू.वि.) – उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी ने जानकारी दी है कि मंडल के अधीन संचालित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, जेल रोड कम्पनी बाग, बस्ती में बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक माह का कुकरी (पाककला) एवं बेकरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी साक्षर होना चाहिए तथा उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
प्रशिक्षण दो बैचों में प्रत्येक 30-30 अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इसमें सरकार की आरक्षण नीतियों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में केंद्र पर आकर या फिर दूरभाष संख्या 8858058590 (विजय कुमार) एवं 9305210196 (अशोक कुमार) पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।