उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती 02 सितम्बर 2025। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र उद्यमियों के ऋण संबंधी पत्रावलियों में अनावश्यक देरी न की जाए। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में व्यापार बन्धु समिति के सदस्यों ने अस्पताल चौराहे पर जाम, बड़ेवन सर्विस रोड पर नाली, महराजगंज सर्विस रोड पर नाले की समस्या, बभनान बाजार में छुट्टा पशुओं से जाम, हडिया चौराहे पर सर्विस लेन की जर्जर सड़क समेत कई समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डा. राजीव निगम, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, आरटीओ फरीउद्दीन, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष अशोक सिंह, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, चेम्बर ऑफ कामर्स महासचिव एस.सी. शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button