उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बीमा सप्ताह के रूप में एलआईसी का 69 वां स्थापना दिवस समारोह शुरू

पौधरोपण, रक्तदान, संगोष्ठी के साथ होंगे विविध आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम का 69 वां स्थापना दिवस बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य प्रबंधक राजेश मालिक द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि यह पूरा सप्ताह बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें पहले दिन कार्यालय में उद्घाटन, दूसरे दिन पौधरोपण कार्यक्रम, तीसरे दिन गुरु तथा अभिकर्ता सम्मान दिवस के साथ शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, चौथे दिन शाखा पर ग्राहकों की संगोष्ठी आदि का आयोजन रखा गया है। मुख्य प्रबन्धक ने एलआईसी के 69 वर्ष के सफर की बातें बताई और पालिसीधारकों के सेवाओं में हुए उतरोत्तर विकास एवं सुगमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी है। उन्होंने इस दौरान पॉलिसी धारकों को जीवन बीमा निगम पर विश्वास और निष्ठा बनाए रखने के आभार व्यक्त किया। साथ ही अभिकर्ताओं और कर्मियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम को मुख्य प्रबन्धक के अलावा प्रशासनिक प्रबंधक राजेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश दीक्षित, सरोज, विकास अधिकारी प्रेम शंकर ओझा, अभिकर्ता राम विनय पाण्डेय, अजय कुमार आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर दयाराम, राम निवास चौधरी,अमित सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्त, अजहर अहमद, वंदना जयसवाल, सेजल, आरती, लालता प्रसाद, अंकित, राहुल, राकेश, प्रदीप, विनोद, आदि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button