जयपुरबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जयपुर में ट्रस्ट व संस्थाओं के नवीनीकरण पर आयकर विभाग की विशेष परिचर्चा आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आयकर विभाग द्वारा आयकर आयुक्त (छूट) रेंज जयपुर, माननीय मनोज कुमार महर की अध्यक्षता में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह परिचर्चा श्री निर्भय युक्ति राम भवन (श्री अनंत सुखरामदास ट्रस्ट, रामद्वारा) में हुई, जिसमें ट्रस्ट एवं संस्थाओं के पंजीकरण व नवीनीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त (छूट) रेंज जयपुर विजय कुमार अग्रवाल ने भी भाग लिया और 30 सितंबर 2025 से पूर्व पुराने पंजीकृत ट्रस्ट एवं संस्थाओं को नवीनीकरण की अनिवार्यता संबंधी नवीनतम प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
परिचर्चा के दौरान राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में देवस्थान विभाग एवं सोसायटी एक्ट दोनों में पंजीकरण की बाध्यता से ट्रस्ट एवं संस्थाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि दोनों में से किसी एक एक्ट में पंजीकरण को ही मान्यता दी जाए।
इस परिचर्चा में जोधपुर संभाग सहित बाड़मेर, बालोतरा के एडवोकेट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर सलाहकार और विभिन्न ट्रस्टों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बाड़मेर से एडवोकेट प्रकाशचंद्र वडेरा, बालोतरा से सीए विजय वडेरा, सीए वेद प्रकाश सहित कई सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आयकर अधिकारी (छूट) जोधपुर अजय कुमार द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel


