ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी से बड़ी खबर – सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 27 अगस्त।
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पर्यूषण पर्व, संवत्सरी और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसरों पर राज्यभर में बूचड़खानों और मांस, मछली, अंडे की बिक्री पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे।
लेकिन इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए भिवाड़ी शहर में कई दुकाने खुलेआम संचालित होती मिलीं। जानकारी के अनुसार हाजी कमल खान चिकन-फिश-मटन शॉप पर बिक्री जारी रही, वहीं गौरव पथ स्थित डीटीओ कार्यालय के पीछे भी अंडे और मांस की दुकानें धड़ल्ले से चलती नजर आईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है और इससे धार्मिक पर्वों पर शांति एवं सौहार्द बिगड़ने का खतरा भी बना रहता है।
लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी ऐसे संवेदनशील मौकों पर सरकार के आदेशों का पालन कराने में क्यों नाकाम हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Subscribe to my channel


