अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 140 किलो कॉपर वायर बरामद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 26 अगस्त।

भिवाड़ी थाना पुलिस ने मध्यरात्रि दुकान का शटर तोड़कर कॉपर वायर और मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर अपराधी राजू उर्फ राजदीप पुत्र कक्का सिंह रायसिख निवासी घटाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 140 किलोग्राम कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त ईको वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजू उर्फ राजदीप के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट, नकबजनी और फायर आर्म्स जैसे करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए की गई। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और डीएसपी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने 21 अगस्त को यूको बैंक के पास फूलबाग स्थित आरसी इंटरप्राइजेज मोटर वाइंडिंग की दुकान से हुई चोरी के मामले की तफ्तीश की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर चोरी की गई वॉइंडिंग कॉपर वायरिंग व मोटर सहित वारदात में प्रयुक्त वाहन ईको को बरामद किया।

👉 पुलिस का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वाले अपराधियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button