अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

204 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

थाना टपूकड़ा पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

भिवाड़ी। थाना टपूकड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 204 पेटी (कुल 9984 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को जप्त किया है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक मानसिंह गुर्जर निवासी नौगांवा को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू एवं डीएसपी तिजारा शिवराज सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध पिकअप दिखाई दी। रोककर तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई, जिसे बिना वैध परमिट के ले जाया जा रहा था। आरोपी मानसिंह गुर्जर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन एवं अवैध शराब को कब्जे में ले लिया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button