अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध खनन में लिप्त 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ | 22 अगस्त 2025

अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। ये वाहन बेटार और मालती क्षेत्र से अवैध रूप से खनिज निकालने और ढोने में संलिप्त पाए गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन अवैध खनन में लगे हुए हैं। इस पर थाना पुंछ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहनों को पकड़ लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई खनन विभाग के सहयोग से शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि अवैध खनन से प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान होता है और यह स्थानीय जल स्रोतों व पर्यावरण के लिए खतरा बनता है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस और खनन विभाग को दें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button