अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी के सांथलका में पति की गला घोटकर हत्या का मामला

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के सांथलका में पति की गला घोटकर हत्या का मामला
एसपी ने बताया कि यह परीवार बिहार से लगभग 6 महीने पहले ही भिवाड़ी आया था और लगभग 15 दिन से इस मकान में रह रहा था। पास ही दूसरे कमरे में इनके गांव के आस-पास के अन्य दो लोग रह रहे थे। पति अक्सर बिमार होने के चलते काम पर कम ही जाता था, इसलिए दोनो पति-पत्नि में झगड़ा होता रहता था। आरोपी पति की हत्या कर ताला लगाकर फरार हो गये। 19 अगस्त को शाम 6 बजे सूचना मिली थी कि सांथलका की एक कॉलोनी के मकान में किसी की संदिग्ध डैड बोडी है। सूचना पर एसएचओ, सीओ और एएसपी मौके पर पहूॅचे और मकान का ताला तौड़कर देखा तो वहां एक डैड बोडी मिली। जिसकी पहचान गुड्डू पुत्र गुड्डुरा 37 निवासी भागलपुर के रूप में हुई। जांच में प्रथम दृष्टया हत्या करना पाया जाता है। आस-पास जानकारी करने पर फरार लागों को संदिग्ध मानते हुए दस्तयाब किया गया है। अभी पूछताछ चल रही है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला लगता है।
फोटो मृतक की पत्नि और मृतक गुड्डू

Subscribe to my channel


