ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
एमवीएल कोरल सोसायटी निवासी ने भिवाड़ी थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
🔴 भिवाड़ी से सनसनीखेज़ खबर 🔴
भिवाड़ी की एमवीएल कोरल सोसायटी से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोसायटी निवासी प्रीति छौंकर ने भिवाड़ी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 अगस्त की रात उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे स्कॉर्पियो सवार नशे में धुत युवकों ने रास्ते में अश्लील हरकतें कीं और सोसायटी गेट पर उनके पति वीरेंद्र के साथ मारपीट कर दी।
पीड़िता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों और गार्ड्स ने आरोपियों को खदेड़ा, लेकिन पुलिस को मदद के लिए फोन करने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली।
11 अगस्त को दर्ज हुई FIR 431/2025
प्रीति ने बताया कि उन्होंने 11 अगस्त को थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन थानाधिकारी ने अपनी मनमर्जी से मामूली धाराएं लगाकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की। न तो मौके पर जांच की गई और न ही किसी गवाह के बयान लिए गए।
पति को ही बना दिया आरोपी
प्रीति का आरोप है कि हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों को पकड़ने की बजाय पुलिस ने उनके पति वीरेंद्र को ही एफआईआर संख्या 434/2025 में गिरफ्तार कर लिया। यहां तक कि जमानत मंजूर होने के बाद भी उन्हें दो दिन तक थाने में बंद रखा गया और बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सड़क पर जुलूस की तरह चलवाकर अपमानित किया।
सोसायटी में आक्रोश
इस पूरे घटनाक्रम से सोसायटी निवासी गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि भिवाड़ी में पुलिस अपराधियों से मिली हुई है और पीड़ितों को ही अपराधी बना दिया जाता है।
बड़ा सवाल
क्या भिवाड़ी में महिलाएं और आम नागरिक सुरक्षित हैं, जब पुलिस पर ही पक्षपात और आरोपियों को बचाने के आरोप लगने लगे हैं?

Subscribe to my channel


