अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 अगस्त पर गुंडों की सड़कों पर परेड – अपराधियों में दहशत, आमजन में भरोसा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

 

 

भिवाड़ी से खबर।

भिवाड़ी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 अगस्त पर गुंडों की सड़कों पर परेड – अपराधियों में दहशत, आमजन में भरोसा

स्वतंत्रता दिवस पर भिवाड़ी पुलिस ने कानून-व्यवस्था की ऐसी सख्त और नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। बीते दिनों आशियाना आंगन और एमवीएल सोसाइटी के बाहर दिनदहाड़े सोसाइटी निवासियों से मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को 15 अगस्त की सुबह भिवाड़ी पुलिस ने धर-दबोचा। ये वही आरोपी हैं, जिनकी गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

एसपी प्रशांत किरण के निर्देशन और डीएसपी कैलाश चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर आशियाना आंगन से एमवीएल सोसाइटी तक सड़कों पर पैदल परेड करवाई। परेड के दौरान पुलिस की सख्त मौजूदगी और आरोपियों के झुके चेहरे देखकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों के प्रति आक्रोश साफ नजर आया।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप, मनोरंजन कुमार, कर्मवीर, विजय दायमा, सुरेंद्र उर्फ लाला और वीरेन्द्र उर्फ अरविन्द्र शामिल हैं, जो अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे। पुलिस का यह कदम साफ संदेश देता है कि भिवाड़ी में गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है और जो भी कानून तोड़ेगा, उसका अंजाम पूरे शहर के सामने होगा।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को ‘भिवाड़ी पुलिस की सबसे दमदार कार्रवाई’ बताते हुए जमकर सराहना की और कहा कि ऐसी सख्ती से ही शहर में शांति और सुरक्षा बनी रह सकती है। 15 अगस्त को किया गया यह ऑपरेशन भिवाड़ी पुलिस के ‘विश्वास आमजन में – भय अपराधियों में’ के संकल्प की जीवंत मिसाल बन गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button