पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
बरसात में ककराइया के लोगो की जिंदगी नरकीय जीवन जीने को मजबूर
विधानसभा क्षेत्र में विकास का अधूरा वादा — विधायक के प्रयासों के बाद भी नहीं बनी सड़क* बरसात में ककराइया के लोग चारपाई पर मरीज को ढोने पर मजबूर ग्रामीणों ने महिलाओं बच्चों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पन्ना। पन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवा खास के मजरा ककराइया के ग्रामीण आजादी के 75 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि बीमार, प्रसूता और बुजुर्गों को चारपाई पर लादकर बृजपुर तक पहुंचाना पड़ता है। कीचड़ से भरे रास्ते के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और आपातकालीन हालात में जीवनरक्षक समय भी बर्बाद हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह गांव आए थे और सड़क निर्माण के प्रयास किए थे, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। हाल ही में 4 अगस्त को छोटे लाल आदिवासी की पत्नी पूनम गोंडा को प्रसव पीड़ा हुई। मजबूरन उन्हें चारपाई पर लादकर बृजपुर ले जाया गया, जहां रास्ते में बारिश से भीगने के कारण उनकी तबीयत और बिगड़ गई।
ककराइया के महिला, पुरुष और बच्चे पन्ना पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हरिराम गोंड, भोला गोंड, मनीराम, रमेश, सुरेश, जग्गू, महिला प्रकोष्ठ जयस की जिला अध्यक्ष राम बाई गोंड सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


