जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसरोकारों पर प्राथमिकता से कार्य करने तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में डबल इंजन सरकार और अधिक गति से कार्य करते हुए राजस्थान के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के विश्वास और समर्थन के साथ सरकार जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Subscribe to my channel


