देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंचम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-लीलाओं का हुआ जीवंत वर्णन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रामस्नेही रामद्वारा, 5 अगस्त 2025

रामस्नेही रामद्वारा में संत श्री सेवाराम जी महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में आज श्रद्धालुजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा में मुख्य रूप से गोकुल में मनाए गए नन्दोत्सव और कंस द्वारा राक्षसों को भेजने की घटनाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया।

संत श्री सेवाराम जी ने बताया कि नन्दोत्सव के पश्चात् कंस को ज्ञात हुआ कि उसका शत्रु जन्म ले चुका है। भयभीत होकर उसने गोकुल में नवजात शिशुओं की हत्या के लिए राक्षसों को भेजना प्रारंभ कर दिया। सर्वप्रथम पूतना आई, जिसने अपने स्तनों पर विष लगाकर भगवान श्रीकृष्ण को मारने का प्रयास किया, किंतु बाल रूप श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते हुए ही उसके प्राण हर लिए।

इसके बाद भी कंस द्वारा भेजे गए कई राक्षसों का भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम ने वध किया और उन्हें मोक्ष प्रदान किया। कथा में यमलार्जुन उद्धार, ब्रह्मा जी का मोह भंग तथा गोवर्धन पूजा प्रसंग का भी सुंदर वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अभिमान को चूर कर गोवर्धन की पूजा की परंपरा स्थापित की।

इस पावन अवसर पर श्री कपिला जी सराफ, श्री राधेश्यामजी सराफ, श्रीमती संतोष सराफ, श्रीमती सुनीता सुरेखा सराफ सहित अनेक रामभक्त एवं श्रद्धालुजन बड़ी श्रद्धा और भावनाओं के साथ उपस्थित रहे।

कथा के अंत में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button