ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

आकाश नेशनल टेलेंट हंट परीक्षा 2025 लॉन्च

संवाददाता दीपक शर्मा

 

भिवाड़ी 4 अगस्त 2025: छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) – जो टेस्ट प्रिपरेशन में देश की अग्रणी संस्था है – ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया है।

भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माने जाने वालेएंथे 2025का मकसद, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लड़ने और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को ₹250करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100%तक) दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी । इसके साथ ही₹2.5करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं, जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।

यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए NEET, JEE, State CETs, NTSE और Olympiads जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है, जो आक़ाश के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है।

इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए, आकाश अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है – एक स्कॉलरशिप परीक्षा, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रिपरेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए है।यह एक नेशनल-लेवल एलिजिबिलिटी-कम-स्कॉलरशिप टेस्ट है, जो 24 अगस्त, 31अगस्त और 7सितंबर2025 को आयोजित होगा।तीन घंटे की यह परीक्षा (सुबह10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) ऑनलाइन औ रऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध होगी, जिसकी एप्लिकेशन फीस₹300 है।जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे,उन्हें100% तक की स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे।

आकाश इन्विक्टस प्रोग्राम देश के चुनिंदा इन्विक्टस सेंटर्स पर उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं: दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, देहरादून, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, रोहतक, हैदराबाद, नमक्कल, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, रांची, त्रिची, विशाखापट्टनम, मुंबई, कोलकाता, दुर्गापुरऔरपटना।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेडके सीईओ और एमडी, श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा, “एंथे अब देशभर के छात्रों के लिए एक उम्मीद की पहचान बन चुका है। पिछले 16 वर्षों में हमने मेधावी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का मौका दिया है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति या लोकेशन कुछ भी हो। आकाश में हमारा मानना है कि हर छात्र में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्याएं हल करने और बदलाव लाने की क्षमता होती है। एंथे 2025 इस सोच को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को सही संसाधन, सहयोग और मोटिवेशन देगा ताकि वे आगे बढ़ें और चमकें। हमारी वाइड नेटवर्क और हाइब्रिड लर्निंग मॉडल से हम क्वालिटी एजुकेशन को हर छात्र के लिए सुलभ और परिणाम केंद्रित बना रहे हैं।”

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button