खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

विप्र सेना प्रतिनिधिमंडल ने एसपी प्रशांत किरण से की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता अरुण शर्मा

 

 भिवाड़ी (खैरथल तिजारा), 4 अगस्त 2025

विप्र सेना के जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को विप्र समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्य करने की इच्छा जताई।

एसपी प्रशांत किरण ने विप्र सेना की सकारात्मक पहल की सराहना की और कहा कि समाज और प्रशासन के बीच सहयोग एवं संवाद जरूरी है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की भावना प्रकट की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

जिला अध्यक्ष – अशोक कौशिक

जिला उपाध्यक्ष – सुनील भारद्वाज

जिला युवा अध्यक्ष – गौरव भारद्वाज

जिला मीडिया प्रभारी – विनय पाण्डेय

सदस्य – मनोज पांडेय, राजेश वार्ष्णेय, आर्यन शर्मा, रवि शर्मा, आशु शर्मा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।

विप्र सेना का यह कदम प्रशासन और समाज के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button