उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती: मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

📅 02 अगस्त 2025 | बस्ती

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआ समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं के लाभार्थी चयन हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

🔹 मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना – ग्राम समाज के तालाबों पर प्रथम वर्ष निवेश के लिए।

🔹 निषादराज बोट सब्सिडी योजना – मछुआ समुदाय के लिए आजीविका सुधार हेतु।

🔹 एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना – सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए।

🔹 मोपेड विद आइस बॉक्स योजना – सचल मत्स्य विक्रय को प्रोत्साहित करने हेतु (उत्तर प्रदेश मछुआ कल्याण कोष योजनांतर्गत)।

इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। योजनाओं से जुड़ी अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, तीसरी मंजिल, विकास भवन, बस्ती में संपर्क किया जा सकता है।

📌 आवेदन करें: http://fisheries.up.gov.in

📅 अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025

👉 मछुआ समुदाय से जुड़े सभी इच्छुक लाभार्थियों से अपील है कि समय रहते आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button