देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्वशिक्षा

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वाधान में *बेटी तेरापंथ की* दो दिवसीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वाधान में *बेटी तेरापंथ की* दो दिवसीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आचार्य श्री महाश्रमण चतुर्मास समिति, के तत्वाधान में आयोजित चातुर्मास स्थल प्रेक्षा भारती कोबा अहमदाबाद में आचार्य श्री महाश्रमण जी ने *बेटी तेरापंथ की* सम्मेलन के अंतर्गत अपने प्रेरक उद्बोधन में *स्नेह, संस्कार एवं सद्भावना* के विषय पर सार गर्भित प्रेरणा‌ पाथेय प्रदान करते हुए जीवन को संस्कार युक्त, नैतिक ,प्रमाणिक व्यसन मुक्त एवं ज्ञान अभिलाषी बनाने की बात कही। सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न सत्रों में आचार्य श्री के साथ ही साध्वी प्रमुखा श्री जी, साध्वी वर्या श्री जी ,मुनि कुमार श्रमण जी, मुनि दिनेश कुमार जी, मुनि विश्वृत कुमार ने भी अपने महत्वपूर्ण प्रेरणा पाथेय को प्रदान किए। महासभा के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से करीब 1200 बेटियों 250 दामाद एवं करीब 200 दोहीता, दोहतिओं ने भाग लिया। अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि अहमदाबाद चातुर्मास व्यवस्था समिति एवं महासभा की सराहनीय व्यवस्थाओं के साथ ही आचार्य श्री के साथ संवाद कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बेटी एवं दामादों ने अपनी जिज्ञासाएं , शंकाएं रखी,जिनका आचार्य श्री ने समाधान किया। सिवान्ची मालानी श्रेत्र से भी बेटियों की सक्रिय भागीदारी रही। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बेटियों द्वारा रक्षाबंधन पर्व भी उल्लास के साथ मनाया गया। सम्मेलन में बेटियों

 द्वारा दामादों एवं दोहिते दोस्तियों के द्वारा भी अपनी भावों की प्रस्तुति प्रदान की गई। सम्मेलन स्थल पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा , अहमदाबाद चतुर्मास व्यवस्था समिति‌, महिला मंडल, युवक परिषद सहित‌ पदाधिकारीओ एवं कार्यकर्ताओं की सराहनीय सेवाएं रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button