जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जरूरतमंद बच्चों के बीच केक काटकर व भोजन वितरित कर मनाया जन्मदिन

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (जयपुर) राजस्थान

जयपुर। समाजसेवा को समर्पित निर्मल मन फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था के महामंत्री संजय यादव का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संजय यादव ने बच्चों को पूरी-सब्जी, हलवा, मिठाई, बिस्कुट व जूस वितरित कर उनका दिल जीता।

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने बच्चों के लिए केक उपलब्ध करवाया। साथ ही अध्यक्ष कैलाश ओझा ने संजय यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री किशन शर्मा, विजय सिंह, विकास यादव, पवन सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन जांगिड़, मनिष यादव, सचिव कविता झा एवं रोशन झा भी मौजूद रहे।

संजय यादव ने इस मौके पर कहा, “ऐसे नेक कार्य कर जो आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है, वह किसी होटल या रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाकर नहीं मिल सकती। हर किसी को कम से कम साल में एक बार अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाना चाहिए।”

फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर ऐसे जनसेवा के कार्य किए जाते हैं, और आने वाले समय में संस्था इसे और व्यापक रूप से करने का संकल्प ले रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button